ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 68 वर्षीय कबाड़ी को गांजे के साथ पकड़ा
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नहर पटरी रोड जटवाड़ा पुल के पास चेकिंग के दौरान 68 वर्षीय कबाड़ी को 2.974 किलोग्राम गांजा, बाइक और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी हरिद्वार लाकर गांजा बेचने की फिराक में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर शाम एसआई नवीन नेगी, कांस्टेबल सुनील शर्मा और गणेश तोमर गश्त पर थे। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।तलाशी के दौरान उसकी बाइक पर रखे बैग से प्लास्टिक के कट्टे में गांजे की दो पोटलियां बरामद हुईं, जिनका वजन करीब 2.97 किलो पाया गया।
The post ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 68 वर्षीय कबाड़ी को गांजे के साथ पकड़ा appeared first on rajputkhabar.

