ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अवैध अतिक्रमण रोकथाम के संबंध में बैठक हुई

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की की अध्यक्षता में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं अधिष्ठान की रोकथाम के संबंध में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।तहसील स्थित सभागार में आयोजित बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक कुमार सेठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाए इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सतर्कता बरतें और अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही विभागों के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कर समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण करने पर भी बल दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय स्तर पर जन-जागरूकता अभियान से नागरिकों को शासकीय भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

The post ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अवैध अतिक्रमण रोकथाम के संबंध में बैठक हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share