मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित समय में परियोजनाए पूरी करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ स्नान तिथियों की घोषणा करने के साथ ही कुंभ मेला प्रशासन ने मेले की तैयारियां तेज कर दी हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान तथा अन्य विभागों की बैठक में प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी आईएएस सोनिका ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बहादराबाद सिडकुल 4 लेन मार्ग को भेल बैरियर संख्या 6 से शिलालिक नगर चौक तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर पंतद्वीप से फेरूपुर तक डबल लेन और सुधार कार्य शीघ्र शुरू होगा।

ज्वालापुर से ईदगाह होते हुए शिलालिक नगर तक मार्ग पर पथरी रोह नदी पर 60 मीटर स्पान का प्रीस्ट्रेस्ड आर्च पुल भी निर्माणाधीन है। सिंचाई विभाग द्वारा पथरी रौ नदी के डाउन स्ट्रीम में पुरानी गंगनहर पर 90 मीटर स्पान के पुल का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। ऋषिकुल से साक्षी सतनाम घाट तथा अमरापुर घाट से तुलसी घाट तक कई घाटों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। एस्केप चौनल पर नए घाट विकसित किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं के आगमन के दौरान भीड़ प्रबंधन सुदृढ़ होगा।

कुंभ मेला क्षेत्र में पेयजल निगम ने बैरागी कैंप में 1500 किलोलीटर ऊंचे जलाशय, दो नलकूप और पंप हाउस निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लालजीवाला, दक्षिणी हरिद्वार तथा गोसाईं मोहल्ला क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन और हाउसिंग कार्य चल रहे हैं। उत्तराखंड जल संस्थान ने प्राथमिक विद्यालय पावनधाम और श्यामलोक क्षेत्र में नलकूप एवं संबंधित कार्य शुरू कर दिए हैं।

इन परियोजनाओं को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। कुंभ मेला प्रशासनिक नियंत्रण भवन, सीसीआर-2 भवन, रेलवे फीडर मार्ग सुधार तथा रोशनाबाद पुलिस लाइन में महिला बैरक निर्माण से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं।

The post मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्धारित समय में परियोजनाए पूरी करने के निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share