नगर निगम टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया

ज्वालापुर क्षेत्र में शुक्रवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इसकी शुरुआत ज्वालापुर कोतवाली से हुई और ऊंचे पुल तक जारी रही। सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल ने बताया कि इस दौरान 30 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।सड़क किनारे फैला सामान भी जब्त किया गया। अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य जाम की समस्या कम करना और पैदल चलने वालों को राहत देना था। नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने पर कुल 16,000 रुपये के चालान भी काटे।

The post नगर निगम टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share