नीति आयोग उपाध्यक्ष ने बहादराबाद ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने शुक्रवार को आकांक्षी ब्लॉक बहादराबाद के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने खेलड़ी गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा कर 3 से 6 वर्ष के बच्चों से मुलाकात की और करीब 34 मिनट तक बच्चों के साथ संवाद किया।इस दौरान बच्चों ने विभिन्न कविताओं का अभिनय प्रस्तुत किया, जिससे वे प्रसन्न हुए और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आंगनबाड़ी केंद्र में 3 महिलाओं की गोद भराई की रस्म और 5 बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार भी आयोजित किया गया। सुमन बेरी ने 3 से 6 साल तक के बच्चों की शिक्षा, पोषण, देखभाल, और टेक होम राशन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।इसके बाद, उन्होंने पुलिस स्टेशन बहादराबाद के पास निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रगति, प्रसव पूर्व देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, मातृ-शिशु मृत्युदर, संस्थागत प्रसव, और स्वास्थ्य सुधार में पंचायतों की भूमिका जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

The post नीति आयोग उपाध्यक्ष ने बहादराबाद ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share