जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण पर नदारद मिले कर्मचारी वेतन रोकने के आदेश

जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण पर नदारद मिले कर्मचारी वेतन रोकने के आदेश

रिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने अधिकारियों के कार्यालय पहुंचने का रियलिटी चेक किया तो शिक्षा और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले। जिलाधिकारी ने ऐसे अफसरों और कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया है।सोमवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सुबह 10:15 बजे से मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय (बेसिक और माध्यमिक) और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य, प्रधान सहायक दीपक सैनी, ड्राइवर मनवर सिंह नेगी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेश मैथानी अनुपस्थित पाए गए।जबकि सुबह 10:25 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत और डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरव उप्रेती गैर हाजिर मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।

The post जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण पर नदारद मिले कर्मचारी वेतन रोकने के आदेश appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share