सिडकुल में 26 से 28 फरवरी तक फार्मा समिट का आयोजन होगा
लघु उद्योग भारती और एमटेक इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय औद्योगिक-फार्मा प्रदर्शनी और उत्तराखंड फार्मा समिट का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया ने बताया कि इसका उद्देश्य उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को गति और सूक्ष्म-लघु उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।सिडकुल में होने वाले इस एक्सपो में देशभर की औद्योगिक इकाइयां और फार्मा कंपनियां अपने नवीनतम उत्पाद, उपकरण और तकनीक का प्रदर्शन करेंगी।
The post सिडकुल में 26 से 28 फरवरी तक फार्मा समिट का आयोजन होगा appeared first on rajputkhabar.

