सिडकुल क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

सिडकुल थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को लक्सर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पकडे़ गए आरोपित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक बीते रोज सुबह सिड़कुल क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान नितिन पुत्र दिलीप मिश्रा, सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई। मृतक नितिन सिडकुल में मासकोट कंपनी में काम करता था। मृतक वर्तमान में रावली महदूद में निवास करता था। मृतक के मौसा विष्णु प्रकाश बाजपेई की तहरीर पर थाना सिडकुल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस को घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी फूटेज चेक करने पर पता चला की दीप्ति बिहार कॉलोनी को जाने वाले तिराहे पर मृतक एक पैदल चल रहे व्यक्ति को झपट्टा मारते हुए दिखाई दे रहा है। पैदल चलता हुआ व्यक्ति मृतक को धक्का देकर नीचे गिराता है। गिरने के बाद मृतक उठ नहीं पाता है। वह धक्का देने वाले व्यक्ति की पहचान दीप्ति विहार कॉलोनी में ही रहने वाले अतुल उम्र 22 वर्ष पुत्र सतीश निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना नांगल सोती जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

The post सिडकुल क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share