शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित समीर अंसारी पुत्र नौशाद अंसारी निवासी सराय ज्वालापुर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट और जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपित को उसके सराय स्थित मकान से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है। आरोपित की युवती के साथ तीन वर्ष पूर्व जान पहचान हुई थी।

The post शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share