उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया

त्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षा में फर्जी प्रवेशपत्र का सनसनीखेज मामला हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र से सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में एक प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है, जिसने ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों से पैसे लेकर उसे पास कराने का झांसा दिया.आरोपी ने योजना के तहत छात्रा के स्थान पर दूसरी छात्रा को परीक्षा दिलवाने की साजिश रची और फर्जी प्रवेशपत्र तैयार कराया.

पुलिस के अनुसार, यह मामला शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और परीक्षा प्रणाली में धांधली को उजागर करता है. आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस कांड में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को ज्वालापुर निवासी आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उसने स्वयं को ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाई स्कूल का प्रधानाचार्य बताया. साथ ही उसने ‘द सक्सेज प्वॉइंट’ नाम से व्हाट्सऐप/सामाजिक मीडिया समूह के जरिए ऑनलाइन कोचिंग चलाने की बात भी स्वीकार की.

The post उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फर्जी प्रवेश पत्र मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share