प्रेमनगर आश्रम परिसर में चल रहे बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में रेड आर्मी ने ट्रॉफी जीती

प्रेम नगर आश्रम परिसर में द्वितीय मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रेड आर्मी की टीम ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा की टीम को 80-58 से जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की।

इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में रेड आर्मी और पश्चिम रेलवे के मध्य खेला गया जिसमें 88-64 से रेड आर्मी की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल बैंक ऑफ़ बड़ोदा और नॉर्दर्न रेलवे के मध्य खेला गया जिसमें बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 76-62 के अंतर से जीत दर्ज की।

इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से उत्तराखंड में जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आगाज हो गया है। इस प्रकार की प्रतियोगिता से हमारे राज्य के खिलाड़ियों को भी काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा।हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैय्यर ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

The post प्रेमनगर आश्रम परिसर में चल रहे बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में रेड आर्मी ने ट्रॉफी जीती appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share