भारत आए रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चार साल से अधिक समय बाद भारत की अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा गुरुवार शाम को शुरू की। 4 दिसंबर को शाम 7 बजे दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पुतिन के उतरने पर, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए व्यक्तिगत रूप से रूसी राष्ट्रपति का स्वागत किया।पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए पुतिन से पहले हाथ मिलाया और इसके बाद गले लगाकर उनका अभिनंदन किया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और कहा,”भारत भाग्यशाली है कि उसे पीएम मोदी जैसा नेता मिला।उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए शुल्कों पर पीएम मोदी के रुख की भी सराहना की! पुतिन ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी “दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं।”
पुतिन ने कहा, “भारत एक महान शक्ति है, कोई अंग्रेजी या ब्रिटिश उपनिवेश नहीं, और सभी को इसे ध्यान में रखना होगा।” उन्होंने भारत-रूस के ऐतिहासिक रक्षा और व्यापार संबंधों पर भी जोर दिया। पुतिन ने कहा कि भारतीय वास्तव में अपने नेता पर गर्व कर सकते हैं क्योंकि “प्रधानमंत्री मोदी ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो आसानी से दबाव के आगे झुकते हों।”
The post भारत आए रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की appeared first on rajputkhabar.

