हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
हरिद्वार में शनिवार से चमाचम सड़क सफाई अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान 21 फरवरी से तीन मार्च तक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। जिसमें विभागों के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी होगी।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनपद की सड़कों, आंतरिक मार्गों, सर्विस लेन, फ्लाईओवर, पगडंडियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता के स्तरीय मानकों को उच्चतम स्तर तक पहुंचाना है। साथ ही राज्य में आने वाले पर्यटकों के मध्य स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
The post हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे appeared first on rajputkhabar.

