आगामी कावड़ मेले की तैयारीयो को लेकर एसएसपी ने बैठक की

आगामी कावड़ मेले की तैयारीयो को लेकर एसएसपी ने बैठक की

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों को जानने के उद्देश्य से जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना, शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।कावड़ मेला के दृष्टिगत नहर पटरी एवं जनपद में स्थित सभी पार्किंग का निरीक्षण, विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति, राष्ट्रीय राजमार्ग, कावड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाओं के सृजन, उक्त स्थानों पर अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई, होटल ढाबा संचालकों व्यापारियों के साथ समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।

मेला कंट्रोल रूम में हुई बैठक में अपने अनुभव को साझा करते हुए श्री डोबाल ने विगत वर्षों में कांवड़ यात्रा में पेश आई समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण, वर्तमान पुलिस के समक्ष चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां एवं अन्य विभागों से बेहतर तालमेल इत्यादि अनेक छोटी-बड़ी समस्याओं के सुगमतापूर्वक समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आगामी गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी स्नान को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को अभी से आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।

The post आगामी कावड़ मेले की तैयारीयो को लेकर एसएसपी ने बैठक की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share