हल्द्वानी में कर्फ्यू उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

हल्द्वानी में अवैध मस्जिद-मजार के ध्वस्त होने के बाद बवाल हुआ और इस दौरान आगजनी भी हुई. वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है और उपद्रवियों को गोली मारने का आदेश दिया है.

बिगड़ते हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने हल्द्वानी में कर्फ्यू घोषित कर दिया है और इसके साथ ही दंगा करने वालों के खिलाफ UAPA के अंतर्गत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. वहीं सीएम धामी ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ हालात की समीक्षा की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उत्तराखंड सरकार ने घटना के बाद इलाक में पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई है.

बता दें कि थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान बवाल हुआ. जब नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची तो इसी दौरान वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों के ऊपर पत्थर बाजी की. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए, उपद्रवियों ने पुलिस, नगर निगम और पत्रकारों की गाड़ियों में भी आग लगाई.वहीं थाना बनभूलपुरा के पास भी पुलिस की गाड़ी में आग लगाई गई है. हालांकि इस समय हालात बेकाबू हैं और पुलिस द्वारा कई राउंड की फायरिंग भी की गई है. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर डटे हुए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की घटना को लेकर अधिकारियों के साथ हाई लेवल की मीटिंग बुलाई है.

बता दें पहले भी इस इलाक में लगभग 4000 से ज्यादा मकान तोड़े जाने थे, जिसकी याचिका सुप्रीम कोर्ट में चल रही है. इस इलाके में पहले भी इस तरह का माहौल बन चुका है. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है.

The post हल्द्वानी में कर्फ्यू उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share