हरिद्वार में केमिकल बनाने वाली कंपनी पर इनकम टैक्स विभाग का छापा

हरिद्वार मे केमिकल बनाने वाली बड़ी कंपनी फॉरेस पोलिमर्स पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा. कंपनी पर आरोप है कि उसने टैक्स चोरी की है. इसलिए इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है.कंपनी के दिल्ली, गुजरात सहित सभी ठिकानों पर एक साथ कारवाई. कंपनी मलिक विकास गर्ग के हरिद्वार मे नन्द विहार स्थित घर में भी इनकम टैक्स की टीम जांच कर रही है. कंपनी निर्देशक की पत्नी के नाम की भी कई चल- अचल संपत्ति को खंगाला जा रहा है.

जानकारी के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई 27 मार्च से चल रही है. छापेमारी में अभी तक करोड़ो रुपये कैश बरामद हुए है. छापेमारी मे कम्पनी के सभी कर्मचारियों के मोबाईल फ़ोन, लेपटॉप के साथ कंपनी स्थित सभी कंप्यूटर कब्जे मे लेकर चल रही है जाँच. कंपनी के एक-एक कर्मचारी से टीम पूछताछ कर रही है. इनकम टैक्स ने कंपनी के कई ठिकानों में एक साथ छापेमारी की. आपको बता दें कि इस कंपनी के देश में कई जगह कारोबार फैला है. कंपनी का कई करोड़ का टर्न ओवर है. कंपनी के मालिक के घर इनकम टैक्स की जांच जारी है.

The post हरिद्वार में केमिकल बनाने वाली कंपनी पर इनकम टैक्स विभाग का छापा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share