प्रयाग कुंभ में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित : अखाड़ा परिषद

खिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रयाग कुंभ में गैर हिंदूओं के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय किया है। परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कहीं थूक कर, कहीं मूत्र कर सनातन संस्कृति को भ्रष्ट करने की चेष्टा की जा रही है।कुंभ से पहले ही उत्तर प्रदेश की सरकार को यह तय करना होगा कि कौन जूस बेचेगा और कौन खाना खिलाएगा। यदि कुंभ में भी इस तरह का कृत्य सामने आया तो सनातनी चुप नहीं बैठेंगे और ऐेसे लोगों को नागा संन्यासी दंडित करेंगे।श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से निकाली गई छड़ी यात्रा को पूजन के बाद हरकी पैड़ी से रवाना करने के बाद श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हाल ही में कई जगहों से फोटो और वीडियो सामने आए है कि गैर हिंदू किस तरह से जिहाद चला रहे हैं।

The post प्रयाग कुंभ में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित : अखाड़ा परिषद appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share