पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपियों को पड़कर युवक को सकुशल बरामद किया
युवक का अपहरण करने के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अपह्त युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक बीते रोज देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से बहादराबाद पुलिस को क्रिस्टल वर्ल्ड के पास कार सवार कुछ युवकों की ओर से एक युवक का अपहरण कर लिए जाने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही पूरे जनपद में अलर्ट जारी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। जिनमें 06 युवकों तथा पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार के इस घटना में शामिल होने की पुष्टि हुई।पीडि़त के पिता अनिल कुमार निवासी शिवालिक नगर ने पुलिस को तहरीर देकर अपहरण कों मुकदमा दर्ज कराया। लगातार सर्विलांस, सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम ने 10 घंटे के भीतर ही हरिद्वार-मंगलौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को हिरासत में लिया।आरोपियों के कब्जे से अपहृत युवक को सकुशल छुड़ाया गया और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार पीबी 19 डब्ल्यू 2229 को कब्जे में लिया। घटना में शामिल अन्य 02 युवक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।पकड़े गए आरोपितों के नाम पते अर्पित शर्मा पुत्र सुशील शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी हज्जरपुर लंढौरा, हरिद्वार, नितिन पुत्र प्रकाश चन्द, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार, जोगेन्द्र उर्फ जुग्गन पुत्र बेगराज, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार व हर्ष उर्फ हनी पुत्र भोपाल सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवनगर, थाना सिडकुल, हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।
The post पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपियों को पड़कर युवक को सकुशल बरामद किया appeared first on rajputkhabar.

