बजरंग दल की शौर्य यात्रा पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

छहः दिसंबर को बजरंग दल की शौर्य यात्रा पर पत्थर बाजी करने के आरोप में जवालापुर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में मोइन पुत्र मुस्तकीम निवासी गायत्री विहार, जफर पुत्र रियासत निवासी सोनिया बस्ती और चांद पुत्र इकबाल निवासी लालपुल इन्द्राबस्ती शामिल है।गौरतलब है की 6 दिसंबर को बजरंग दल द्वारा निकाली गई शौर्य यात्रा पर ज्वालापुर क्षेत्र के दुर्गा चौक इलाके में पत्थर फेके गए थे। इस पत्थरबाजी के विरोध में बजरंग दल ने प्रदर्शन कर पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने एक टीम का गठन किया था।

The post बजरंग दल की शौर्य यात्रा पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share