सिडकुल पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरों से चोरी की गई 14 बाईके बरामद की

सिडकुल थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।आरोपितों की निशानदेही पर 14 चोरी की बाइक भी बरामद की गई।पकड़े गए आरोपित अपराधी प्रवृत्ति के हैं, उन पर पहले भी मुकदमें दर्ज हैं।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दवा चौक सिडकुल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों सौरभ पुत्र पप्पू, निवासी बहादराबाद, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष व संजय पुत्र काशीराम, निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष को हिरासत में लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की। ये बाइक हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी से चोरी की गयी थी।हिरासत में लिए गए संदिग्धों से कड़ी पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनके दो अन्य साथी सुनील कुमार पुत्र करण सिंह, निवासी ग्राम रामपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला बिजनौर व अक्षय पुत्र लालू, निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार पेंटागन मॉल के पीछे स्थित टीन शेड के पीछे चोरी की गई मोटर साइकिलों की देखरेख कर रहे हैं।

The post सिडकुल पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरों से चोरी की गई 14 बाईके बरामद की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share