स्वामी कैलाशानंद गिरी की सन्यास दीक्षा और अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया

रिद्वार में निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की संन्यास दीक्षा और अवतरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता में श्री दक्षिण काली मंदिर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी गणमान्य लोगों ने कैलाशानंद गिरी महाराज को शुभकामनाएं दीं.

इस समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी, जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी, आचार्य लोकेश मुनि, स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी सहित तमाम प्रमुख संत और राजनीति, समाजसेवा, प्रशासनिक सेवाओं तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य मौजूद रहे.

The post स्वामी कैलाशानंद गिरी की सन्यास दीक्षा और अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share