अर्धकुंभ मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में होने वाले कुंभ और अर्धकुंभ के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार करना शुरू किया है। सरकार इस बात पर चर्चा कर रही है कि हरिद्वार के 105 गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।यह प्रस्ताव केवल कुंभ के समय तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि भविष्य में एक स्थायी व्यवस्था का रूप भी ले सकता है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह विचार इसलिए आया है क्योंकि कुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान गंगा घाटों की पवित्रता बार-बार भंग होने की शिकायतें मिलती रही हैं। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान अनुशासन की कमी से संत समाज और श्रद्धालुओं में असंतोष उत्पन्न होता है। पुष्कर सिंह धामी सरकार का मानना है कि गंगा घाट केवल स्नान के लिए नहीं हैं, बल्कि ये सनातन आस्था के केंद्र हैं, जहां अनुशासन और धार्मिक मर्यादा का पालन होना चाहिए।

पहले भी हर की पैडी जैसे प्रमुख घाटों पर नगर निगम स्तर पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर नियम लागू रहे हैं। अब सरकार इस व्यवस्था को बढ़ाते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश के सभी 105 घाटों पर लागू करने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही, हरिद्वार और ऋषिकेश को सनातन पवित्र नगरी घोषित करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। सरकार का कहना है कि यह कदम किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि तीर्थ नगरी की पहचान और गंगा की पवित्रता को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है।

उत्तराखंड सरकार का यह प्रस्ताव उन लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो धर्मनिरपेक्षता के नाम पर धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने को तैयार रहते हैं। हरिद्वार केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह सनातन चेतना का केंद्र है। जो लोग इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं, वे या तो इतिहास से अनजान हैं या जानबूझकर उसे नजरअंदाज कर रहे हैं। 1916 में हुआ ऐतिहासिक समझौता इस बात का प्रमाण है कि गंगा और हरिद्वार की पवित्रता को लेकर पहले से स्पष्ट दृष्टि थी।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य गंगा के अविरल प्रवाह को बनाए रखना और तीर्थ क्षेत्र की धार्मिक गरिमा की रक्षा करना था। इसमें यह स्पष्ट किया गया था कि गंगा घाट केवल सार्वजनिक स्थल नहीं हैं, बल्कि विशुद्ध धार्मिक क्षेत्र हैं जहां विशेष नियम लागू होंगे। उस समय यह स्वीकार किया गया था कि कुछ धार्मिक स्थलों पर गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहना चाहिए ताकि आस्था और अनुष्ठान निर्विघ्न रह सकें।

The post अर्धकुंभ मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share