नेशनल हाईवे 34 से हाईमास्क विद्युत पोल हटाए गए

हरिद्वार में सड़क सुरक्षा समिति की निरीक्षण रिपोर्ट के बाद एनएचएआई ने चण्डी चौक पर लगे हाईमाक्स विद्युत पोल को आज हटा दिया। इस विद्युत पोल के हटने से अब यातायात बाधित नहीं होगा।इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई अतुल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को बाधित कर रहे पोल, होडिंग, यूनिपोल को जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा एवं श्रीमती नेहा झा के द्वारा चिन्हित हाई माक्स लाइट पोल, जो कि चंडी चौक चौराहे, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हरिद्वार से नजीबाबाद जाने वाले यातायात को प्रभावित कर रहा था। जिससे दुर्घटना होने की संभावना हर समय बनी रहती थी।

हाईमाक्स विद्युत पोल को हटाने के लिए निर्देश का तत्काल संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण रुड़की के साइट इंजीनियर नवीन सिंह रावत, यातायात पुलिस, नगर निगम एवं अन्य के सहयोग से आज हाई मास्क लाइट के पॉल को चंडी चौक से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि चण्डी चौक चौराहे पर बनी रोटरी के चारों तरफ लगे पोस्टर बैनर को भी पैट्रोलिंग टीम द्वारा हटाया गया।

The post नेशनल हाईवे 34 से हाईमास्क विद्युत पोल हटाए गए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share