एएचटीयू टीम ने पढ़ाई से तंग आकर फरार हुए दो छात्रों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने पढ़ाई से तंग आकर छात्रावास से फरार हुए दो छात्रों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्रों के मिलने पर परिजनों ने टीम का आभार व्यक्त किया ।

जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्र जम्मू कश्मीर स्थित छात्रावास से फरार हो गए थे और रेल के माध्यम से हरिद्वार पहुंचे। 16 जनवरी को हरकी पैड़ी से एएचटीयू की टीम ने उन्हें दयनीय हालत में बचाया। पूछताछ में 11 और 8 वर्षीय दोनों बच्चों ने बताया कि वे जम्मू कश्मीर के निवासी हैं और 15 जनवरी को अपने हॉस्टल से भागकर हरिद्वार आए थे।

चिकित्सा जांच और विधिक प्रक्रिया के बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति हरिद्वार में काउंसलिंग के बाद खुला आश्रय गृह, कनखल में संरक्षण दिलाया गया। पुलिस ने बच्चों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें आज पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में सौंपा।

The post एएचटीयू टीम ने पढ़ाई से तंग आकर फरार हुए दो छात्रों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share