मौनी अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

मौनी अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

मौनी अमावस्या के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगायी। स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।रविवार को कड़ाके की सर्दी के बावजूद गंगा स्नान के लिए भोर सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गयी। इस दौरान सभी गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजायमान होते रहे। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के साथ ही तीर्थनगरी के आश्रम-अखाड़ों में कई धार्मिक आयोजन हुए। अमावस्या होने के कारण नारायणीशिला पर अपने पितरों के निमित्त पिण्डदान, श्राद्ध-तर्पण व नारायण बलि करवाने वालों की भारी भीड़ रही। सनातन धर्म में मौनी अमावस्या पर मौन रहकर गंगा में स्नान करने के साथ ही अन्न, वस्त्र और तिल दान करने का विशेष महत्व है।

The post मौनी अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share