नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा

नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही हरिद्वार भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल नजर आया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़े बजाए और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई।पूरे परिसर में भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन के रूप में पार्टी को सशक्त और युवा नेतृत्व मिला है। युवा चेहरे को आगे लाकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि भाजपा युवाओं पर भरोसा करती है।

The post नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share