दरोगा के पुत्र को डिप्टी एसपी बनने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया
ज्वालापुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रणवीर चंद रमोला के बेटे मनीष रमोला ने पीसीएस परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है।डिप्टी एसपी बनने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कैंप कार्यालय रोशनाबाद में पिता-पुत्र को सम्मानित कर बधाई दी और इसे पूरे पुलिस परिवार के लिए प्रेरणादायक बताया।
एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि मनीष की सफलता साबित करती है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के परिवारों के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। इसी तरह मनीष की सफलता पुलिस परिवार के लिए प्रेरणादायक है।
मनीष रमोला ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग और नियमित अध्ययन को दिया। ज्वालापुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रणवीर रमोला को बेटे की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
The post दरोगा के पुत्र को डिप्टी एसपी बनने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया appeared first on rajputkhabar.

