आगामी कावड़ मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज की
आगामी कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार मेला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले के शुभारंभ से पहले सभी निर्माण कार्य, सड़क सुधार और यातायात संबंधी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा यादव एवं अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में पुलिस, मेला प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन एडमिन रोड, बॉक्स कल्वर्ट पुल, पार्किंग क्षेत्र और आसपास के मार्गों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कल्वर्ट पुल की एक लेन की बुनियाद का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने, पुल पर कांवड़ियों के आवागमन के लिए सुरक्षित रैंप तैयार करने और अलकनंदा होटल को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को भी सुचारु एवं सुरक्षित बनाने का निर्णय लिया गया।
The post आगामी कावड़ मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज की appeared first on rajputkhabar.

