कनखल क्षेत्र में बदमाशों ने व्यापारी से स्कूटी समेत नगद डेढ़ लाख रुपए की लूट की

कनखल क्षेत्र में बदमाशों ने व्यापारी से स्कूटी समेत नगद डेढ़ लाख रुपए की लूट की

कनखल क्षेत्र में बदमाशों ने देर रात स्कूटी सवार कारोबारी को कट्टे की बट से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद बदमाश स्कूटी समेत उसकी डिग्गी में रखी करीब 1.15 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत पर कनखल पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस के अनुसार, ब्रह्मविहार फेस टू कनखल निवासी दीपक सिंघल ने शिकायत कर बताया कि मंगलवार को वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। आरोप है कि गीता मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया।

इसके बाद एक आरोपी ने कट्टे की बट से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गए। दीपक सिंघल के अनुसार, हमलावर उनकी स्कूटी लेकर चौक बाजार की ओर फरार हो गए। स्कूटी की डिग्गी में करीब 1.15 लाख रुपये नकद रखे थे, जिन्हें भी आरोपी अपने साथ ले गए। कनखल थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

The post कनखल क्षेत्र में बदमाशों ने व्यापारी से स्कूटी समेत नगद डेढ़ लाख रुपए की लूट की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share