चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण अब जिला पर्यटन विकास कार्यालय पर होगा

चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण अब जिला पर्यटन विकास कार्यालय पर होगा

रिद्वार। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण अब जिला पर्यटन विकास कार्यालय पर होगा। बुधवार से यात्रियों के ऑफलाइन निशुल्क पंजीकरण कार्यालय से प्रारंभ हो गए हैं।17 अप्रैल को ऋषिकुल मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा निशुल्क ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र खोला गया था। जहां से लाखों की संख्या में यात्रियों का पंजीकरण हुआ। यात्रियों की सुविधा के लिए केंद्र में शौचालय, पेयजल, पंखे, कूलर, कुर्सियां आदि की व्यवस्था भी की गई थी। जून के आखिरी सप्ताह तक केंद्र से पंजीकरण होने थे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र अब बंद हो गया है।समस्त पंजीकरण कार्यालय से होंगे। दो महीने के लिए ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण केंद्र खोला गया था।

The post चारधाम यात्रा ऑफलाइन पंजीकरण अब जिला पर्यटन विकास कार्यालय पर होगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share