कावड़ मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस कल्याण समिति का गठन किया

कावड़ मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस कल्याण समिति का गठन किया

कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण और आवश्यक सुविधाओं के बेहतर समन्वय हेतु पुलिस कल्याण समिति का गठन किया है।एसपी सिटी अभय सिंह को समिति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो मेले के दौरान पुलिस कर्मियों से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करेंगे। पुलिस की ओर से गठित पुलिस कल्याण समिति में क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रवीण आलोक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर रितेश शाह तथा थाना प्रभारी सिडकुल अजय शाह को सदस्य बनाया गया है। हरिद्वार पुलिस के अनुसार समिति कांवड़ मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कल्याण, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभावी समन्वय का कार्य करेगी, ताकि मेले के दौरान पुलिस बल अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सके।

The post कावड़ मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस कल्याण समिति का गठन किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share