वरिष्ठ नागरिकों के दो दल चार दिवसीय नि:शुल्क धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए

वरिष्ठ नागरिकों के दो दल चार दिवसीय नि:शुल्क धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए

वरिष्ठ नागरिकों के दो दलों को निशुल्क धार्मिक यात्रा पर रवाना किया गया। चार दिवसीय यात्रा में भोजन, आवास और परिवहन की व्यवस्था की गई है। निशुल्क धार्मिक यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों के दल को जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान यात्रियों में उत्साह का माहौल बना हुआ था।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के 27 सदस्य बदरीनाथ धाम जिसमें 15 महिलाएं व 12 पुरुष एवं 35 सदस्य 23 महिलाएं, 12 पुरुष जागेश्वर की निःशुल्क यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।जिलापर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम एवं जागेश्वर धाम की यात्रा का चार-चार दिवसीय कार्यक्रम है। पर्यटन विभाग द्वारा भोजन, आवास व गाईड की व्यवस्था गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं बस की व्यवस्था उत्तराखण्ड परिवहन निगम के माध्यम से करवायी गयी है।

The post वरिष्ठ नागरिकों के दो दल चार दिवसीय नि:शुल्क धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share