कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत मेलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सफाई, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे करने के निर्देश दिए।निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर भी जोर दिया। मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप के प्रवेश द्वार, आईरिस पुल के आसपास और फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को जमा मलबा हटाने, साफ-सफाई कराने और सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता से पूरे करने को कहा। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक स्थानों पर दीवार बनाने के निर्देश भी दिए।

आईरिस पुल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए प्रमुख मार्गों और पुलों के आसपास व्यवस्थाएं सुचारु और सुरक्षित होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने शंकराचार्य चौक पर सौंदर्यीकरण और फसाड संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही डाम कोठी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। मेलाधिकारी ने शंकराचार्य चौक और आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक साज-सज्जा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे लगे विद्युत और अन्य पोल यातायात में बाधा न बनें। इसके लिए पोलों को सड़क क्षेत्र से बाहर उपयुक्त स्थानों पर स्थापित किया जाए। उन्होंने एचआरडीए और नगर निगम के अधिकारियों को समन्वय से कार्रवाई करने को कहा।

The post कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share