ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट के सड़क पर चल रही 17 मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की।अभियान के दौरान पुलिस ने 13 मोटरसाइकिलों को मौके पर सीज किया। जबकि चार मोटरसाइकिलो के चालकों से नगद चालान वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों पर निर्धारित स्थान पर वैध नंबर प्लेट लगाने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने के लिए जागरूक किया। ज्वालापुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

The post ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share