एसटीएफ ने फरार चल रहे ₹ 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ा
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में वर्ष 2024 में हुई महंत की हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ की ओर से सोमवार को बताया गया कि वर्ष 2024 में हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास के शिष्य विशम्बर दास (करीब 73 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201, 120बी और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान कुल छह आरोपितों के नाम सामने आए थे।पुलिस के मुताबिक, मामले में चार आरोपितों को हरिद्वार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य आरोपित सौरभ उर्फ नीटू को एसटीएफ ने 20 सितंबर 2026 को बागपत से गिरफ्तार किया था। प्रदीप लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए घर की कुर्की की कार्रवाई भी की गई थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
The post एसटीएफ ने फरार चल रहे ₹ 50 हज़ार के इनामी बदमाश को पकड़ा appeared first on rajputkhabar.

