कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
कुंभ के दौरान मांस, मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठी है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने साधु-संतों के साथ सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि को ज्ञापन सौंपा। संतों ने धर्मनगरी में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई।अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कुंभ करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा आयोजन है। इसमें मांस, मदिरा और अवैध नशे पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नशे के कारण धर्मनगरी की छवि भी प्रभावित होती है।पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि प्रशासन इच्छाशक्ति दिखाए तो अवैध नशे पर प्रभावी रोक लग सकती है।
The post कुंभ के दौरान मांस ,मदिरा और अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग appeared first on rajputkhabar.

