मेलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर पंतदीप क्षेत्र में विकास कार्य निश्चित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
कुंभ मेला-2027 से पहले पंतद्वीप क्षेत्र में घाटों, वॉक-वे, पार्किंग, वेंडिंग जोन और अन्य सुविधाओं के विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को मेलाधिकारी सोनिका ने पंतद्वीप, कांगड़ा घाट और मालवीय द्वीप क्षेत्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।मेलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीडीसीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी महत्वपूर्ण कार्य कुंभ शुरू होने से पहले पूरे किए जाएं। निर्माण सामग्री, टाइलिंग और फिनिशिंग में निर्धारित मानकों का पालन किया जाए। कमियां मिलने पर तत्काल सुधार कराया जाए। उन्होंने घाटों, शौचालयों, ड्रेनेज, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और सुगम आवागमन के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। वॉक-वे और घाटों पर आवाजाही आसान बनाने के साथ रेलिंग, चेन और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखने, साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।
The post मेलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर पंतदीप क्षेत्र में विकास कार्य निश्चित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए appeared first on rajputkhabar.

