मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर स्वामी रामदेव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर योग गुरु बाबा रामदेव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम उन्हें एक सामान्य माता के रूप में नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की माता के रूप में देखते हैं।बाबा रामदेव ने कहा कि माता सावित्री देवी ने एक ऐसे पुत्र को जन्म दिया है, जो सनातन धर्म और पूरे देश के लिए गौरव का प्रतीक है। सीएम योगी ने नाथ सिद्ध परंपरा, संन्यास और ऋषि परंपरा को नई ऊंचाई दी है। हजारों वर्षों के बाद इस धरती पर एक पुण्य आत्मा ने जन्म लिया है, और वह कोख भी धन्य है जिसने ऐसी दिव्य आत्मा को जन्म दिया।

उन्होंने कहा कि 91 वर्ष की आयु में पूजनीय माता सावित्री देवी ने नश्वर शरीर त्यागकर ईश्वर के चरणों में परम शांति प्राप्त की है। वह अत्यंत सौभाग्यशाली थीं, जिन्होंने योगी आदित्यनाथ जैसे वीर, यशस्वी और तेजस्वी संत को जन्म दिया। हम ईश्वर से उनकी आत्मा की चिर शांति और मोक्ष की प्रार्थना करते हैं।शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर माता सावित्री देवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान सीएम योगी कई बार भावुक नजर आए।

The post मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर स्वामी रामदेव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share