विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में गंगा नदी में 10 हज़ार मत्स्य बीजों का संचय किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विश्व मात्स्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में हरिद्वार के अमरापुर घाट पर मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए गंगा नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया.कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण एवं संवर्धन, जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देना तथा नदी के पारिस्थितिकीय संतुलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक होने के साथ ही समृद्ध जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों का महत्वपूर्ण आधार भी हैं. गंगा की निर्मलता, अविरलता प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि नदियों में पाए जाने वाले जलीय जीवों एवं प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है.

The post विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में गंगा नदी में 10 हज़ार मत्स्य बीजों का संचय किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share