भूपतवाला के बलराम घाट पर 16 वर्षीय युवक गंगा में डूबा

हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र स्थित बलराम घाट ठोकर नंबर-16 पर गंगा स्नान के दौरान गुजरात से आया एक 16 वर्षीय किशोर गंगा की तेज धारा में डूब गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10.36 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि हरसिल चौहान (16 वर्ष) पुत्र राजूभाई, निवासी सूरत (गुजरात), गंगा में स्नान करते समय भंवर में फंसकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची व तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरसिल स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी और भंवर की चपेट में आ गया, जिसके बाद वह आंखों से ओझल हो गया। घटना के समय उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।जल पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से गंगा में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

The post भूपतवाला के बलराम घाट पर 16 वर्षीय युवक गंगा में डूबा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share