सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान मेले के मद्देनजर हरिद्वार प्रशासन और पुलिस द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त टीम द्वारा घाटों एवं प्रमुख मार्गों से अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है।
अभियान के दौरान हर की पैड़ी क्षेत्र के विभिन्न घाटों, गलियारों और पैदल मार्गों पर किए गए अस्थायी एवं अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्नान पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है, ऐसे में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मार्गों को पूरी तरह व्यवस्थित किया जा रहा है।प्रशासन द्वारा व्यापारियों और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है तथा उन्हें सार्वजनिक मार्गों और घाटों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी गई है।
The post सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया appeared first on rajputkhabar.

