मुख्य विकास अधिकारी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की

जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत तथा खंड विकास अधिकारियों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन व्यवस्था को गंभीरता से लागू करने को कहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी तथा सभी विभागों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट स्वच्छता कंट्रोल रूम एवं जिला कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी। नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की सहित सभी नगर निकायों को घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुनिश्चित करने, गीले और सूखे कचरे का पृथक संग्रहण करने तथा बंद कचरा परिवहन प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए।

जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी और सभी खंड विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनाएं तैयार करने, स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण लागू करने तथा खुले में कचरा फेंकने और जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

The post मुख्य विकास अधिकारी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share