2021 कुंभ मेले के दौरान कराए गए कॉविड टेस्ट घोटाले की जांच ने फिर जोर पकड़ा

हरिद्वार में 2021 में आयोजित कुंभ मेले के दौरान कराए गए कोविड टेस्टिंग घोटाले की जांच एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय पहले ही कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.अब इस विषय पर पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है, गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने देहरादून और हरिद्वार में दर्ज एफआईआर की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. इन रिपोर्टों का विश्लेषण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एबीपी लाइव ने गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप से बात की तो उन्होंने बताया कि मैने देहरादून ओर हरिद्वार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. ताकि ईडी द्वारा कोर्ट में दी गई चार्जशीट का अध्ययन कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके. हमें इस मामले में सारी जानकारी ठीक से मिल सके, जो हमारे आगे के लिए काम में आए सके.

The post 2021 कुंभ मेले के दौरान कराए गए कॉविड टेस्ट घोटाले की जांच ने फिर जोर पकड़ा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share