वन संपदा को वनाग्नि से बचाने के लिए मार्क डील अभ्यास किया

वन संपदा को वनाग्नि से बचाने के लिए किया गया मॉक अभ्यास किया गया। आपदा कंट्रोल रूप को प्रातः मनसा देवी की पहाड़ी पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आग की घटना पर काबू पाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आपदा प्रबंधन टीम को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटना स्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिए गए।आपदा प्रबंधन टीम घटना स्थल पर पहुंच कर वन अग्नि को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई एवं आग की चपेट में आए व्यक्तियों का सफलतापूर्वक रेस्क्यु किया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी, इंसीडेंट कमांडर ने बताया कि वन संपदा को आग से बचाने के लिए त्वरित राहत, बचाव एवं आग पर काबू पाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज आपदा प्रबंधन टीम एवं वन विभाग, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग एव राजाजी नेशनल पार्क के संयुक्त तत्वाधान में मॉक अभ्यास किया गया। उन्होंने कहा कि वन अग्नि की घटना में तीन लोग आग की चपेट मे आ गए थे, जिन्हें आपदा प्रबंधन टीम द्वारा त्वरित राहत एव बचाव कार्य करते हुए तीनों लोगों को पहाड़ी से रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां आंशिक रूप से घायल दो व्यक्तियों को उपचार उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया एवं एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस दौरान एक चीतल शावक भी आग की चपेट में आने से घायल हो गया था, जिसको चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।

The post वन संपदा को वनाग्नि से बचाने के लिए मार्क डील अभ्यास किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share