हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगहों को चिन्हित किया गया है। हरिद्वार एक सेफ लैंडिंग एरिया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट की कैपेसिटी कम है इसलिए वो चाहते हैं कि यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने।सोमवार को उन्होंने यह बातें प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान कही। मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताईं। उनके कार्यकाल को स्वर्णिम अक्षरों में लिखने की बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है।
विश्व में भी देश को अलग पहचान मिल रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना सच हो रहा है। हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत 16 करोड़ घरों तक पानी पहुंचा। वर्ष 2014 तक मेट्रो सिर्फ पांच शहरों तक सीमित थी अब 26 शहरों तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक की कार्यवाही ने घर में घुसकर मारने की मंशा जाहिर कर दी है।
The post हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की appeared first on rajputkhabar.

