हरिद्वार के नए जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया

हरिद्वार के नए जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया

हरिद्वार के नवनियुक्त जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने गुरूवार को जिला कार्यालय स्थित ट्रेजरी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के चहुमुंखी विकास के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि पहली प्राथमिकता है कि जन समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्धता से निस्तारण और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना, दूसरी प्राथमिकता है कि रोजगारपरक योजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को निष्पक्षता, पारदर्शिता, समयबद्धता से क्रियान्वयन कराते हुए पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना, तीसरी प्राथमिकता है कि जनपद मे शांति एवं कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहे ताकि स्थानीय निवासियों के साथ ही जनपद मे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो।इसके पश्चात जिलाधिकारी हरकी पौड़ी पहुंचकर गंगा आरती में शामिल हुए।

The post हरिद्वार के नए जिलाधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share