जीएसटी चोरी करने वालों के विरुद्ध राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की

उत्तराखंड में जीएसटी चोरी करने वालों के विरुद्ध राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।हरिद्वार में विशेष अनुसंधान शाखा (एसआइबी) ने जीएसटी चोरी और सर्कुलर ट्रेडिंग में लिप्त चार फर्मों पर एक साथ छापेमारी कर करोड़ों रुपये के कर घोटाले को उजागर किया।जांच के दौरान स्टाक और कर अभिलेखों में भारी अनियमितताएं सामने आने पर विभाग ने मौके पर ही दो करोड़ रुपये टैक्स और जुर्माना वसूल किया।

यह कार्रवाई राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ फर्में अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) का लाभ उठाकर अपने जीएसटी रिटर्न में नकद कर भुगतान बेहद कम या शून्य दिखा रही हैं।जांच में यह भी सामने आया कि ये फर्में आपस में सर्कुलर ट्रेडिंग कर कारोबार को कृत्रिम रूप से बढ़ा रही थीं और कर देनदारी से बचने का प्रयास कर रही थीं। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए विभाग ने चार अलग-अलग टीमों का गठन किया था।इनमें विशेष अनुसंधान शाखा, सचल दल और आडिट इकाई के कुल 12 अधिकारियों को शामिल किया गया। टीमों ने संबंधित प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर खरीद-बिक्री के रिकार्ड और उपलब्ध स्टाक का भौतिक सत्यापन किया।जांच के दौरान स्टाक और ली गई आइटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के आंकड़ों में बड़ी विसंगतियां उजागर हुईं, जिससे कर चोरी की आशंकाएं और मजबूत हो गईं।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान ही संबंधित फर्मों ने दो करोड़ रुपये जमा करा दिए। साथ ही जीएसटी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकार्ड जब्त कर लिए गए हैं।अब विस्तृत जांच के बाद वास्तविक कर देनदारी और जुर्माने का निर्धारण किया जाएगा और नियमानुसार आगे की वसूली की जाएगी।

The post जीएसटी चोरी करने वालों के विरुद्ध राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share