हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अपरा तफरी मची

हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार में अचानक भीषण आग लग गई।गनीमत रही कि कार चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और वाहन से बाहर निकल गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को एक टाटा जेस्ट कार हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही कार रसिया बड़ के समीप पहुंची, अचानक उसके बोनट से तेज धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ का परिचय दिया और वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर वह फौरन नीचे उतर गया। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई।चालक की सूचना पर श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।दमकल वाहन के पहुंचने से पहले पुलिसकर्मी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे।

The post हाईवे पर चलती कार में आग लगने से अपरा तफरी मची appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share