कनखल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवको की मौत हुई

कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों युवक ज्वालापुर से ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे।ऋषिकुल क्षेत्र में हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मोटर साइकिल पर सवार भीम यादव पुत्र धर्मवीर यादव और राम खिलावन, निवासी शीशमझाड़ी ऋषिकेश, ज्वालापुर की ओर से ऋषिकेश जा रहे थे। इसी दौरान सामने चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक संतुलन खो बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले उनकी बाइक डिवाइडर से टकराई और फिर नीचे गिर पड़ी। बाइक से गिरने के बाद दोनों युवक सड़क पर आ गिरे और पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

The post कनखल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवको की मौत हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share