हाईवे पर निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए

हरिद्वार डीएम प्रशासन पीएल शाह ने बुधवार को एनएचएआई के अधिकारियों को कहा कि हाईवे पर निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। इसके साथ ही चंडी घाट से श्यामपुर तक जाम सम्भावित क्षेत्रों में काम किया जाए, ताकि जाम न लगे।उन्होंने 22 जुलाई से 02 अगस्त तक चलने वाले कांवड़ मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन की के साथ हाईवे का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि कांवडि़यों को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा को सरल, सुगम व सुखद बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने चंडीघाट से चिड़ियापुर तक निरीक्षण के दौरान वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपदा के दृष्टिगत खतरनाक पेड़ों को यात्रा शुरू होने से पहले हटा दिया जाए।

The post हाईवे पर निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share